Home Blog निष्क्रिय डाकघर खातों को पुनः सक्रिय करने 15 नवंबर तक विशेष अभियान

निष्क्रिय डाकघर खातों को पुनः सक्रिय करने 15 नवंबर तक विशेष अभियान

0

रायगढ़, डाक विभाग द्वारा लंबे समय से निष्क्रिय पड़े खातों को पुनः सक्रिय करने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तीन वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय पड़े डाकघर खातों को पुनः सक्रिय कराया जाएगा।

डाकघर रायगढ़ के अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खाताधारकों को उनके निष्क्रिय खातों के संबंध में जागरूक करना तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर खातों को दोबारा चालू कराना है। इसके लिए डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी खाताधारकों से संपर्क कर उन्हें खाते पुनः सक्रिय कराने के लिए प्रेरित करेंगे। डाक विभाग ने ऐसे सभी खाताधारकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित डाकघर में पहुंचकर खाते की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अपने निष्क्रिय खाते को पुनः सक्रिय कराएं।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here