रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ के लाईवलीहुड कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इसके तहत 12वीं उत्तीर्ण युवक-युवतियां सोलर पी.व्ही. इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), नर्सिंग एवं कस्टमर केयर पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय हितग्राहियों को आवागमन के लिए निःशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सफल अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।
इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 7987237820, 9981522067 एवं 9755940953 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से भी स्व-पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड अथवा लिंक प्राप्त करने हेतु व्हाट्सएप नंबर 8959719188 पर संपर्क किया जा सकता है।


