Home छत्तीसगढ़ लैलूंगा में बजाज का ग्रैंड फेस्टिवल ऑफर 2026, मात्र 14,999 रुपये के...

लैलूंगा में बजाज का ग्रैंड फेस्टिवल ऑफर 2026, मात्र 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर घर लाएं नई बाइक

0

 

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

Ro.No - 14097/148

एक्सचेंज बोनस, 5 हजार रुपये का आकर्षक उपहार और कई विशेष सुविधाओं के साथ ग्राहकों को मिल रहा सुनहरा अवसर

 

लैलूंगा। दीपावली एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज का ग्रैंड फेस्टिवल ऑफर 2026 शुरू किया गया है। इस विशेष ऑफर के माध्यम से बजाज कंपनी की विभिन्न लोकप्रिय बाइक आकर्षक डाउन पेमेंट, एक्सचेंज बोनस और विशेष छूट के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह ऑफर 11 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है।

 

श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स के संचालक आशीष मित्तल ने बताया कि इस फेस्टिवल ऑफर के तहत ग्राहक मात्र 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट से अपनी पसंदीदा बजाज बाइक घर ले जा सकते हैं। कंपनी की लोकप्रिय प्लेटिना 100 ईएस की खरीदारी 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट से शुरू हो रही है। वहीं पल्सर 125 एवं एनएस 125 पर 19,700 रुपये, पल्सर 150 पर 24,825 रुपये, पल्सर एन160 पर 26,650 रुपये, पल्सर एनएस200 पर 33,600 रुपये, आरएस200 पर 42,750 रुपये तथा एनएस400जेड पर 44,400 रुपये के डाउन पेमेंट का आकर्षक विकल्प दिया गया है।

 

इसके अलावा पुरानी बाइक को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष लाभ रखा गया है। वर्ष 2021 के बाद के मॉडल पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं प्लेटिना एवं एचएफ डीलक्स के वर्ष 2023 के बाद के मॉडल पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलने का प्रावधान है।

 

पल्सर सीरीज के ग्राहकों के लिए फ्लैट डिस्काउंट की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें पल्सर 125 डीएच पर 3,000 रुपये, पल्सर 125 जेआर पर 2,500 रुपये, पल्सर एनएस160 पर 3,000 रुपये, पल्सर एन160 4वी पर 3,000 रुपये, पल्सर एनएस200 एवं आरएस200 पर 3,000 रुपये तथा पल्सर एनएस400 पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here