Home Blog CG Weather Weather News: चिलचिलाती धूप ने मार्च में ही कराया मई...

CG Weather Weather News: चिलचिलाती धूप ने मार्च में ही कराया मई जैसी गर्मी का एहसास, तीन दिनों में तीन डिग्री तक बढ़ेगा पारा

0
  • धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा।
  • जो लोग किसी काम से निकले भी तो सूरत की तपिश से बचने के लिए गमछा और दुपट्टे से चेहरा ढके रहे।
  • वहीं अब गर्मी बढ़ने से शहर में कूलर, एसी, पंखे की बिक्री बढ़ गई है।

प्रदेशभर में मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा है। वहीं मध्य भागों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दंतेवाड़ा इलाका रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ का हवा का विच्छेदन दक्षिण अंतरिक्ष कर्नाटक से लेकर पूर्वी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद महीने की आखरी दिनों में मौसम करवट ले सकती है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here