Aaj Ka Mausam 22 July 2024: How will be the weather today, heavy rain alert
राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सावन के पहले सोमवार को आज प्रदेश में बारिश की झड़ी लग सकती है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर और पाली शामिल हैं। इनमें 16 जिले पूर्वी राजस्थान और 3 जिले पश्चिमी राजस्थान के हैं। रविवार को राजसमंद के नाथद्वारा में पहले ही मूसलाधार बारिश हो चुकी है।
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है, जो वर्तमान में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उनके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन आज भी अपने सामान्य से दक्षिण में स्थित है और राजस्थान के जैसलमेर और कोटा से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आज कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। कल कुछ इलाकों में अति भारी बारिश की भी संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में अधिक प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इसका सर्वाधिक असर पूर्वी राजस्थान में रहेगा। इस इलाके के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान के तीन जिलों में भी भारी बारिश के साथ अन्य जिलों में भी बारिश की गतिविधियां होंगी। इस इलाके के कुछ जिलों में 30 से 40 और कुछ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान
फतेहपुर: 44.0 डिग्री सेल्सियस (पूरे प्रदेश में सर्वाधिक)
चूरू: 42.4
श्रीगंगानगर: 42.3
बीकानेर: 41.6
फलौदी: 40.8
जैसलमेर: 40.6
संगरिया: 40.4
पिलानी: 40.3
बाड़मेर: 39.6
सीकर: 39.5
जयपुर: 35.7
नाथद्वारा और जयपुर में बरसे बादल
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के कारण रविवार को राजसमंद में जोरदार बारिश हुई, जिससे वहां सड़कें और गलियां दरिया बन गईं। नाथद्वारा के सराफा बाजार में एक युवक साइकिल समेत बह गया, जिसे लोगों ने बचा लिया। राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में भी छितराई हुई बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कई इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
22 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ।
22 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड
22 जुलाई को पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में।
22 और 23 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में
मुंबई में भारी बारिश की भविष्यवाणी
मुंबई में रात भर हुई लगातार बारिश के कारण भयंकर जलभराव हो गया है और सार्वजनिक परिवहन बाधित हो गया है, जिससे शहर में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। मुंबई में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही, जिसके चलते मौसम विभाग ने शहर और आसपास के इलाकों जैसे पुणे, ठाणे, पालघर और अन्य जिलों में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने आज शहर में मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे पता चलता है कि मूसलाधार बारिश जारी रहने और मौजूदा स्थिति को और खराब करने की संभावना है।
बादल फटने से एक की मौत, अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में शनिवार सिरमौर जिले के रैतुआ गांव में बादल फटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बीती 27 जून को मानसून के आगमन के बाद से राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के मौसम विभाग ने सिरमौर और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में 23 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की नारंगी चेतावनी जारी की।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया है और कहा है कि इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के कुमाऊं, गढ़वाल, देहरादून से लेकर कई मैदानी इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है।



