Banke Bihari Mandir: There was a competition among the devotees to loot, the sevayat of Banke Bihari temple looted money on the devotees,
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अनियंत्रित भीड़ से पहले ही हालात बिगड़ रहे हैं। अब मंदिर सेवायत भी स्थिति को और बदतर कर रहे हैं। आठ जुलाई को मंदिर में एक सेवायत ने भक्तों पर रुपये लुटाए।
रुपये लूटने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। खचाखच भरे मंदिर में रुपये लूटने के लिए होड़ मचने से अफरा-तफरी मच गई। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। इंटरनेट मीडिया पर अब इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद मंदिर प्रबंधन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है। मंदिर में आए दिन फंसकर श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही, कई श्रद्धालुओं की अब तक मृत्यु हो गई है। भीड़ नियंत्रण में सेवायत भी बाधा बन रहे हैं। इंटरनेट मीडिया में मंदिर के एक सेवायत का वीडियो शुक्रवार को प्रसारित हुआ। इसमें सेवायत प्रभु गोस्वामी श्रद्धालुओं को मंदिर के जगमोहन से रुपये लुटा रहे हैं।
रुपये लुटाने की नहीं है परंपरा
रुपये लूटने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची और अफरा-तफरी फैल गई। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि रुपये लुटाने की कोई परंपरा नहीं है। ये वीडियो आठ जुलाई का है। उसी दिन प्रभु गोस्वामी की शाम को मंदिर में सेवा थी। प्रभु गोस्वामी का कहना है कि मंदिर में हर दिन उत्सव मनाया जाता है, ठाकुर जी के प्रसादी केरूप में भक्तों को प्रसाद रूप में रुपये लुटाए थे। -उमेश सारस्वत, प्रबंधक।
नोटों की बारिश का वीडियो वायरल
बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने आते हैं. भक्तों की ज्यादा भीड़ होने के चलते कई बार धक्का-मुक्की या सुरक्षा गार्डों से कहासुनी की घटनाएं सामने आती रहती है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मंदिर सेवायत गोस्वामी ठाकुर जी के समक्ष खड़े होकर भक्तों पर नोटों की बारिश कर रहा है.
चर्चा का विषय बना
वीडियो में देखा जा सकता है कि सेवायत गोस्वामी हाथ में नोटों की गड्डी लेकर भक्तों पर नोटों की बरसात कर रहा है. भक्तों पर नोटों की बरसात करते गोस्वामी का नाम प्रभु गोस्वामी बताया जा रहा है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यह तय नहीं हो पाया है कि यह कब का है. वहीं, सेवायत गोस्वामी द्वारा मंदिर में नोटों की बरसात किए जाने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
नोट पाने को लालायित दिखे भक्त
वीडियो में ठाकुरजी की ओर से उड़ाए गए नोट पाने के लिए भक्त लालायित दिख रहे हैं, जिस तरह से भक्त नोट पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहे थे उसमें किसी भी घटना के होने की संभावनाएं बन रही थीं. यदि यही स्थिति और ज्यादा होती तो शायद भीड़ के दबाव में कुछ लोग दब भी सकते थे और किसी बड़ी घटना को टालना असंभव हो सकता था. वहीं, मंदिर प्रबंधन ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है.



