DTC Bus Accident: High speed DTC bus overturned, one injured in Delhi’s Kirti Nagar, 15 passengers were on board
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां रिंग रोड पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस अचानक पलट गई, जिससे यात्री घायल हो गए। हादसा तड़के 3:45 बजे हुआ जब बस में 15 यात्री सवार थे। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गनीमत रही कि इस बस पलटने की घटना में बस में सवार एक यात्री ही घायल हुआ डीसीपी के अनुसार उस वक्त बस में लगभग 15 यात्री सवार थे लेकिन किसी भी अन्य यात्री को कोई चोट नहीं आई. बाद में सभी यात्रियों को बाहर निकाल कर सुरक्षित भेज दिया गया और फिर क्रेन के माध्यम से बस को उठाया गया.
वेस्ट जिले के कीर्ति नगर थाना इलाका क्षेत्र में तड़के एक डीटीसी बस के पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, बस में 15 यात्री सवार थे लेकिन एक यात्री को मामूली चोट आई. वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 3:45 के करीब हुआ, जब आईएसबीटी से उत्तम नगर की तरफ आ रही डीटीसी की बस अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई.
डिवाइडर पर चढ़कर पलटी बस
पुलिस के अनुसार, DTC की रूट नंबर 763 बस अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से उत्तम नगर जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री घायल हुआ है।
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सड़क पर सुबह के समय भीड़ न होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया और मामले की जांच की जा रही है।
इस हादसे ने दिखाया कि तेज रफ्तार के कारण कितनी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। समय पर पुलिस और राहत टीम के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ड्राइवरों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और वाहन की गति नियंत्रित रखनी चाहिए।
वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में रूट नंबर 763 की यह बस राजौरी गार्डन की तरफ जब जा रही थी तभी अचानक पटरी पर चढ़ गई और पलट गई. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है कि आखिर हादसे की वजह का पता चल सके कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या फिर ड्राइवर नशे में था या उसे झपकी आ गई या फिर और कोई तकनीकी वजह थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.



