Home छत्तीसगढ़ IED की चपेट में आया आमदाई माइंस में कार्यरत मजदूर, हुआ घायल

IED की चपेट में आया आमदाई माइंस में कार्यरत मजदूर, हुआ घायल

0

 

नारायणपुर। जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आकर एक मजदूर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आमदई माइंस से दोपहर में खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान IED पर पैर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। पूरा मामला मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। वहीं आज मंगलवार को भी नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में मजदूर मुनेश पटेल आ गया। जो राजपुर का रहने वाला है। धमाके की आवाज सुनते ही अन्य मजदूर भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल मजदूर को फौरन छोटे डोंगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस खदान के आसपास सर्च ऑपरेशन भी चला रही है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here