Home Blog अप्रैल 2026 में कांकेर पुलिस का प्रभावी एक्शन : अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा...

अप्रैल 2026 में कांकेर पुलिस का प्रभावी एक्शन : अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धियां के साथ कांकेर पुलिस की मासिक प्रगति रिपोर्ट जारी।

0

📍 कार्यालय पुलिस अधीक्षक
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक : 12.05.2026

🟦 उजियारा अभियान का असर : कांकेर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS, आबकारी एवं जुआ एक्ट में व्यापक कार्यवाही।
🟦 कांकेर पुलिस का सख्त एक्शन : 114 किलो मादक पदार्थ एवं 105.730 लीटर अवैध शराब जप्त, जुआ/सट्टा एक्ट के 04 प्रकरणों में 14 आरोपियों पर कार्यवाही।
🟦 “मोर मितान-कांकेर पुलिस” अभियान के तहत 126 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 5563 लोगों को साइबर, यातायात एवं सामाजिक अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।
🟦 “महिला रक्षा टीम “द्वारा 2300 लोगों को जागरूक किया गया।
🟦 “जीरो एक्सीडेंट मिशन” मोड पर नशे में वाहन चलाने वाले 68 लोगों पर धारा 185 एम.व्ही. एक्ट के तहत ₹6.52 लाख की चालानी कार्यवाही।
🟦“प्रोजेक्ट दक्ष” के माध्यम से कांकेर पुलिस जवानों को आधुनिक, प्रशिक्षित एवं प्रोफेशनल पुलिसिंग के लिए किया जा रहा तैयार।

Ro.No - 13759/40

🟥जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में माह अप्रैल 2026 के दौरान विभिन्न अभियानों के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को बढ़ाने हेतु समस्त थाना-चौकी एवं विभिन्न इकाइयों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही की गई।

🟩 अपराध एवं विशेष अभियान कार्यवाही:-
▪️ गंभीर अपराधों में कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ NDPS एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु 08 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 114.794 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹57,27,589 है।
▪️ आबकारी अधिनियम के तहत 24 प्रकरणों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर 105.730 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18,680 है। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर सतत कार्यवाही जारी है।
▪️ सट्टा/जुआ एक्ट के तहत 04 प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल ₹31,760 नगद जप्त किया गया। सट्टा संचालन में लिप्त व्यक्तियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
▪️ कोटपा अधिनियम के तहत 521 प्रकरणों में ₹1,03,600 की चालानी कार्यवाही कर शैक्षणिक स्थानों के आसपास अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
▪️ “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” अभियान के तहत 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की नई फाइल खोली गई।साथ ही 01 जिला बदर हेतु प्रकरण कलेक्टर कार्यालय प्रेषित किया गया।
▪️ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत 32 प्रकरणों में 38 आरोपी एवं धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत 94 प्रकरणों में 164 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण न्यायालय पेश किया गया।
▪️ न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने हेतु लंबे समय से फरार 131 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ जिला पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से गुमशुदा 02 व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया तथा NDPS प्रकरण में फरार 02 आरोपियों को उत्तर प्रदेश जाकर गिरफ्तार किया गया।

🟦जनजागरूकता एवं सामुदायिक पुलिसिंग
▪️ “मोर मितान-कांकेर पुलिस” अभियान के तहत अप्रैल माह में 126 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 5563 लोगों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, महिला एवं बाल अपराध, मानव तस्करी एवं नशाखोरी के संबंध में जागरूक किया गया।
▪️ महिला रक्षा टीम द्वारा हाट-बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों में अभियान चलाकर लगभग 2300 लोगों को जागरूक किया गया तथा अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही POCSO एक्ट, गुड टच-बैड टच एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

🟨 यातायात सुरक्षा एवं आधुनिकीकरण
▪️ सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। नशे में वाहन चलाने वाले 68 लोगों पर धारा 185 एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही कर ₹6.52 लाख का जुर्माना लगाया गया।
▪️ अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 552 प्रकरणों में ₹2,55,200 समन शुल्क वसूला गया।
▪️ समस्त थाना/चौकी में ड्यूटी के दौरान उपयोग हेतु रेडियम पट्टी युक्त जैकेट, बैटन लाइट एवं सोल्डर लाइट का वितरण किया गया। आमजनों को लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

🟪 “प्रोजेक्ट दक्ष” के तहत पुलिस जवानों का प्रशिक्षण
▪️ पुलिस रक्षित केन्द्र कांकेर में “ड्राइविंग स्किल ट्रेनिंग” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें 32 जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं एवं 14 जवान प्रशिक्षणरत हैं। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी वाहन संचालन हेतु व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
▪️ जिले के 120 अधिकारी/कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा 65 अधिकारी/कर्मचारी वर्तमान में प्रशिक्षणरत हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाना है।

🟥 पुलिस अधीक्षक का संदेश:-
▪️पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न अभियानों के माध्यम से जिले में अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही लगातार जारी है।
▪️ आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। प्राप्त सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here