Home Blog अवैध तरीके से गौ तस्करी के मामले में 01 संलिप्त फरार आरोपी...

अवैध तरीके से गौ तस्करी के मामले में 01 संलिप्त फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

0

दिनांक 06.10.2025

पुलिस थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर
—00—-

Ro.No - 13759/40

 कुल 18 कृषक मवेशियों को पुलिस द्वारा संजय नगर कांकेर में स्थित कांजी हाउस में सुरक्षार्थ रखा गया है।
 गिरफ्तार आरोपीः-
1. विकास आडिल पिता स्व.लोकनाथ आडिल उम्र 22 वर्ष साकिन पाईकभाटा थाना सिहावा जिला धमतरी।

—-00—-
मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शैलेंद कुमार साहू पिता रामेश्वर सिंह साहू उम्र 35 वर्ष निवासी गोविंदपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर ने दिनांक 08.09.25 को गौ तस्करी के संबध में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388 वाहन पीकअप सफेट रंग का बहुत तेजी से चालक के द्वारा चलाते हुये पटौद ओर भागने लगा उपरोक्त गाडी में मवेशियों का परिवहन कर रहे है कहकर हम लोग अपने नीजी वाहन से गाड़ियों को पीछा करके ओवरटेक कर ग्राम पटौद के पास गाड़ियों को घेरकर रोके उसके बाद दोनो गाड़ी ढका हुआ था खोलकर देखने पर वाहन क्रमाक सीजी 05 एएस 9764 में 10 नग गाय, सीजी 04 पीडी 6368 वाहन पीकअप सफेद रंग के वाहन में 08 नग गाय था कृर्षि पशु को धमतरी से अवैध रूप से आंध्रप्रदेश के लिये ले जा रहे है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 331/2025 धारा 6.10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संलिप्त आरोपी विकास आडिल पिता स्व.लोकनाथ आडिल उम्र 22 वर्ष साकिन पाईकभाटा थाना सिहावा जिला धमतरी।का पता किया गया जिसे पाईकभाटा थाना सिहावा जिला धमतरी से दिनांक 06.10.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक लोकेश पोटाई, अनिल मरकाम का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here