Let’s bid farewell to the past with a pure heart… The project was inaugurated by the Brahma Kumaris sisters.
ब्रह्माकुमारीज प्रभु अनुराग भवन में नव वर्ष की बधाई और पुराने वर्ष की विदाई पर हुआ कार्यक्रम l
मस्तूरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोटमिसुनार में “आओ मन से पुरानी बातों को विदाई दें “ताकि नए वर्ष में स्व परिवर्तन कर सकें । नव वर्ष जनवरी मास में नई शक्ति स्वयं में धारण करने हेतु विशेष प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रभु अनुराग भवन में ब्रह्माकुमारीज़ टिकरापारा बिलासपुर सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी व ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा, ईश्वरीय बहन व अन्य साधक भाई बहनों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
ब्रह्माकुमारी मंजू दीदीजी ने “आओ मन से पुरानी बातों को विदाई दें” प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कारण शब्द को निवारण में परिवर्तन करना है, इस नए वर्ष में हमें हर एक में कमियां दिखाई देगी यह भी ऐसा है, यह भी ऐसी है लेकिन हमें इन्हीं कारणों को निवारण में परिवर्तन करना है, ये कितने अच्छे हैं, यह परमात्मा की श्रेष्ठ रचना है, हर एक में अच्छाई को देखकर कारण शब्द का निवारण कर हमें नए वर्ष में श्रेष्ठ स्व परिवर्तन करना है।
आपने बताया कि संतुष्टता दुआओं को बढ़ाती है, संकल्प बोल और कर्म में स्वयं भी संतुष्ट और सर्व भी संतुष्ट रहे।हमें बैंक का खाता नहीं बल्कि जीवन में पुण्य और दुआओं का खाता बढ़ाना है। दीदी जी ने पुरुषार्थ एवं स्व उन्नति संबंधित 10 प्रतिज्ञाओं को सभी को पक्का कराया l
इस अवसर पर रेखा, शिवानी, संजनी और निलेश्वरी ने खातिर हमारे दूर से चलकर जो आप आए स्वागत है दिल से आपका तशरीफ़ आप लाये व नया वर्ष नई उमंगें नई तरंगे पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया l ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी ने ग्राम वासियों को राजयोग मेडिटेशन की साधना अपने जीवन में करने हेतु संस्थान से नित्य जुड़े रहने का अनुरोध कियाlअंत में सभी को प्रसाद वितरण कर मुख मीठा कराया गया l



