Gave a befitting reply by reciting poetry to people who raised questions on EVMs.
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. देश भर में कुल सात चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे. सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होगा, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी, जबकि तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को, छठे चरण का मतदान 25 मई को और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि मतगणना 4 जून को होगी. चुनाव से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का शायराना अंदाज भी नजर आया.
राजीव कुमार ने ईवीएम पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैने कुछ लाइने खुद लिखी है। इस बार विपक्ष पर करारा जवाब दिया ।हालांकि इससे पहले राजनीतिक हेटस्पीच पर भी शायरी सुनाई और कहा कि राजनीतिक दलों को ऐसे बयानों से बचना चाहिए । इस दौरान उन्होनें रहीम का भी एक शेर सुनाया था।
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरण में होंगे। लोकसभा चुनाव रिजल्ट 4 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। लोकसभा चुनावों के साथ साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तिथि भी जारी की गई है। लोकसभा चुनावों का शेड्यूल जारी करने के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का शायराना अंदाज भी नजर आया।
इलेक्शन कमीशन के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. देशभर में 7 चरणों में वोटिंग होगी. सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि आम चुनाव 7 चरणों में होंगे, पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा, जबकि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा, चौथे चरण का मतदान 13 मई को, पांचवें चरण का मतदान 20 मई को, छठे चरण का मतदान 25 मई को और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा. वहीं, मतगणना 4 जून को होगा. इस दौरान राजीव कुमार ने राजनीतिक पार्टियों को हिदायत भी दिया है. उन्होंने गुजारिश करते हुए कहा कि कैंपन के दौरान पर्सनल अटैक से बचे और डेकोरम को मेनटेन रखें. इसके बाद उन्होंने उर्दू अदब के मशहूर शायर बशीर बद्र का ये शेर सुनाया.
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे
जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों
राजीव कुमार ने आगे कहा कि आजकल बहुत जल्दी दोस्त और दुश्मन बनने का सिलसिला चल रहा है. इसलिए पार्टियों को इतना गंदा नहीं बोलना चाहिए कि एक दूसरे के दुश्मन बन जाएं और आगे कुछ न हो. आपको बता दें कि इससे पहले राजीव कुमार ने रहीम के उस दोहे का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने प्रेम के धागे को बचाए रखने की बात कही थी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मुंह से जो भी निकलता है वह हमेशा के लिए डिजिटली रिकॉर्ड हो जाता है और बार-बार रिप्ले होता रहता है.



