Home कांकेर उदय नगर वार्ड में सुशासन तिहार का आयोजन, 38 आवेदन प्राप्त

उदय नगर वार्ड में सुशासन तिहार का आयोजन, 38 आवेदन प्राप्त

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 मई 2026/ जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण किए जाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कांकेर के उदय नगर वार्ड स्थित सांस्कृतिक भवन में शहर के चार वार्डों अलबेलापारा, उदय नगर, शिवनगर एवं माहुरबंदपारा वार्डवासियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक द्वारा की गई। शिविर में मुख्य रूप से नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, बंद हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप लाइन विस्तार, खराब ट्रांसफार्मर, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के लंबित प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी गई। शिविर में 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। सुशासन तिहार पर आयोजित इस शिविर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके, श्री चन्द्रलोक सिंह ठाकुर, श्रीमती शकंुतला जैन, श्री दीपक शोरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Ro.No - 13759/40

*सुशासन तिहार: कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में शिविरों का आयोजन*

सुशासन तिहार के अवसर पर कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में 13 मई से 04 जून तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जनता की समस्या व शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया ने बताया कि 13 मई को महादेव वार्ड के प्रेक्टिसिंग स्कूल में वार्ड क्रमांक – 05, 06, 07 एवं वार्ड क्रमांक 08 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 मई को भण्डारीपारा के सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 09, 10 एवं वार्ड क्रमांक 11 के लिए तथा 22 मई को मांझापारा के पुराना कम्यूनिटी हॉल में वार्ड क्रमांक 12, 13 एवं वार्ड क्रमांक 14 के लिए और 27 मई को एमजीवार्ड के नया कम्यूनिटी हॉल में वार्ड क्रमांक 15, 16, 17 एवं 18 तथा 04 जून को अघन नगर के मेलाभाटा मंच पर वार्ड क्रमांक 19, 20 और वार्ड क्रमांक 21 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री भोजराज सिन्हा एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती पूजा सार्वा को बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here