Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत-दुग्गाबेंगाल में मनाया गया उत्सव के रूप में विकसित भारत संकल्प...

ग्राम पंचायत-दुग्गाबेंगाल में मनाया गया उत्सव के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा

0

नारायणपुर:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले के हर ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 05 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ दुग्गाबेंगाल पहुंचा। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में बहुत उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रानो पोटाई जिला पंचायत सदस्य रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किये गये। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को समां बांध दिया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क टी.बी., सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

Ro.No - 13759/40

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here