भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े की सहमति से प्रदेश महामंत्री ( अनु जाती मोर्चा) चंद्र प्रकाश सूर्या को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें दुर्ग संभाग (अनु जाती मोर्चा )का प्रभारी बनाया गया । इस निर्णय को संगठन के लिए एक मजबूत और रणनीति की कदम की ओर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में दुर्ग संभाग को अनुसूचित जाति मोर्चा को नई गति मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ संभाग को जरूर मिलेगी।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सूर्या ने पार्टी के निर्णय पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वह पूरी निष्ठा समर्पण और सक्रियता के साथ निभाएंगे उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं के निरंतर संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।



