Home Blog चारामा पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही, पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का...

चारामा पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्यवाही, पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार।

0

📍 थाना – चारामा
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📅 दिनांक – 28.04.2026

🔸 आरोपियों के कब्जे से ₹11,040 नगद एवं 02 मोटर सायकल जप्त।

Ro.No - 13759/40

🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण:–
🔸दिनांक 27.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिंगनझर में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा (नोडल अधिकारी साइबर सेल) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही की गई।
🔸पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां मौके से 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।

🟦 वैधानिक कार्यवाही
आरोपियों के विरुद्ध थाना चारामा में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170 BNSS, 126, 135(3) BNSS के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

🟦गिरफ्तार आरोपी:–
➡️दिनेश गावड़े, पिता गोकुल गावड़े, उम्र 46 वर्ष, निवासी हिंगनझर, थाना चारामा
➡️सनील देवांगन, पिता पवन देवांगन, उम्र 31 वर्ष, निवासी हिंगनझर, थाना चारामा
➡️हेमंत सेवता, पिता अंजोर सेवता, उम्र 42 वर्ष, निवासी गीतपहार, चौकी हल्बा
➡️भूपेन्द्र सिन्हा, पिता बालकराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी हिंगनझर, थाना चारामा

🟦 बरामदगी विवरण:–
🔸 ताश के 52 पत्ते
🔸 नगदी रकम ₹11,040
🔸 मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BVV 6775
🔸 होंडा सीडी 110 मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BQ 3025

🟦कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
उनि रनेश सेठिया, टीकमदास सोने एवं साइबर टीम से सउनि भकेश पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी, आरक्षक बलराम सिन्हा।

🟦कांकेर पुलिस की अपील
🔸अपराध नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है।
🔸किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेतु जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित है। दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here