सरसीवा – जन जागरण मिशन बिलासपुर-टाटा के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित क्षेत्रीय जिला सदस्य, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत बिलासपुर व ग्राम पंचायत टाटा के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन का आयोजन दिनांक 31.03.2025 को बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी साहू थी । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती सुकृता कुर्रे ने की । विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत बिलासपुर एवं टाटा के सरपंच श्रीमती मीना साहू व श्रीमती रामकुमारी साहू मंचासीन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जनजागरण मिशन के परिचय व अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् मिशन के द्वारा अब तब किये गये कार्य की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन के संचालक राजेश जायसवाल ने नवनिर्वाचित अतिथियों से कहा कि आप सभी के कंधों पर विशेष जिम्मेदारी मिली है । अतः सभी मिलकर ग्राम हित ,देश हित में काम करें। सबको साथ लेकर चलें, गाँव के विकास कार्यों की प्राथमिकता क्रम बनाकर कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार, कृषि व स्वरोजगार पर विशेष ध्यान देने को कहा। ज्यादा संख्या में माता-बहनें चुनकर आयी हैं इस पर उन्होंने कहा कि आने वाला युग नारी युग होगा, वहीं समाज की कर्णधार बनेंगी। मां तो ममता की मूर्ति होती हैं किन्तु जब जरुरत पड़ती है तो वहीं दुर्गा और चण्डी रुप धारण कर लेती है। श्री जायसवाल जी ने सभी माताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आपको अपने चण्डी रुप को जागृत करने की जरूरत है ताकि समाज में फैली नशा के राक्षस का विनाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज ने और ऊपर वाले ने आपको मौका दिया है कि आप अपनी प्रतिभा को समाजहित में समर्पित कर दें । जनजागरण मिशन अच्छे कार्यों में हमेशा आपके साथ रहेगा।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नवनिर्वाचित जिला सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों को मिशन की और से गम्छा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी साहू एवं टाटा सरपंच श्रीमती रामकुमारी साहू ने सम्मानित करने के लिए समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन धनेश्वर साहू ने किया वहीं श्री राकेश डहरिया ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में रायकोना के सरपंच तथा टाटा से शिवनाथ साहू जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जन जागरण मिशन के राजेश जायसवाल, धनेश्वर साहू, राकेश डहरिया, शंभू मानिकपुरी, मोरध्वज साहू, प्रदीप मानिकपुरी, गंगाराम साहू, हितेश चौहान,गोकुल साहू, दुर्गेश साहू, पालेश्वर साहू,अखिलेश्वर जायसवाल, घनश्याम महिलाने, सचिन कर्ष,गौरव साहू , राजेन्द्र कुमार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



