Home धर्म जानिए आपके राशि से कैसा रहेगा आज का दिन?

जानिए आपके राशि से कैसा रहेगा आज का दिन?

0

मेष राशि : आज निजी सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आज मेष राशि के लोगों के लिए सुबह बंदर को गुड़-चना व केला खिलाना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और अपने लक्ष्य की प्राप्ति आप आसानी से कर लेंगे। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं।

Ro.No - 13759/40

मिथुन राशि : किसी प्रिय से तनाव मिल सकता है। ऐसे में कोई भी जोखिम न उठाएं। शारीरिक थकान रहेगी, जिसके कारण उत्साह में कमी रहेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन कराएं।

कर्क राशि : आज कर्क राशि के लोगों को किसी उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा। हर काम में भाग्य साथ देगा, जिससे रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि : शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें, नहीं तो आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : व्यर्थ की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की प्रसन्नता के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी संबंध में मधुरता रहेगी। हर काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। घर में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना व केला खिलाएं।

धनु राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

मकर राशि : संतान के कारण मकर राशि के लोग आज चिंतित रहेंगे। इसके अलावा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। ऐसे में कुत्तों को भोजन कराना

कुंभ राशि : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन को शांत रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करें।

मीन राशि : संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में निकटता आएगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक जीवन में सहयोगियों से लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। kirandoot इसकी पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here