मेष राशि : समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है. दिनभर कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा. साथ ही आपको दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा.
वृषभ राशि:आप कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें. खासकर, पारिवारिक जीवन पर ध्यान अवश्य दें. हालांकि, परिश्रम का अनुकूल फल न मिलने से तनाव बढ़ेगा.
मिथुन राशि: आपके पास कार्य की अधिकता रहेगी. हालांकि, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. साथ ही सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी.
कर्क राशि:आपके मन में बेवजह ही अज्ञात भय बना रहेगा. हालांकि, दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अच्छा लगेगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति बन सकती है
सिंह राशि:मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा. राजनीति में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में निश्चित रूप से होगा.
कन्या राशि:आप कम बोलने का प्रयास करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा कर्ज लेने से दूर रहें. आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तरक्की होगी.
तुला राशि: किया गया आर्थिक निवेश भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा. हालांकि, आज आपको अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा क्योंकि वो नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
वृश्चिक राशि:आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है. साथ ही कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य की ओर आप अपना ध्यान आकर्षित करेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति उत्तम होगी,
धनु राशि:आप अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे. हालांकि, व्यवसाय में उन्नति के योग बने रहे हैं. इसके अलावा धन लाभ की आशा प्रबल होगी. पारिवारिक समस्याओं का समाधान जल्द ही आज आप निकाल लेंगे.
मकर राशि: समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा. साथ ही नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है. पारिवारिक संबंध आज प्रगाढ़ होंगे. साथ ही आत्मविश्वास प्रबल होगा.
कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. दोस्तों से उपहार मिलेगा. साथ ही पुराना पैसा मिलेगा. हालांकि, आर्थिक निवेश करते समय सावधान रहना होगा.
मीन राशि:आज का दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक और अनुकूल रहेगा. साथ ही भवन-भूमि के रुके कार्य पूरे होंगे. इसके अलावा गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा.



