मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली/लोरमी:-आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर जनदर्शन सभा कक्ष हाल में टीबी मुक्त पंचायत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति पुन्नूलाल मोहले पूर्व खाद्य मंत्री व विधायक मुंगेली, श्रीकांत पांडेय अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली,रोहित शुक्ला अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली, गिरीश शुक्ला वरिष्ठ नेता,गिरधारी लाल यादव अपर कलेक्टर जिला मुंगेली,प्रभाकर पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली,डा.शीला शाहा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी मुंंगेली, डा सुदेश रात्रे जिला क्षय रोग नोडल अधिकारी मुंगेली,मानिक सोनवानी पूर्व सदस्य जिला पंचायत, शैलेश पाठक पूर्व अध्यक्ष भाजपा मुंगेली,धनीराम यादव वरिष्ठ नेता,व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गणों के कर कमलो से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात् उपस्थित सरपंच गणों का स्वागत सम्मान किया गया।
टीबी की गंभीरता के बारे में जागरूक करना और उसके रोकथाम को बढ़ावा देना है।
इस दिन विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों,सरकारों और चिकित्सा संस्थानों द्वारा टीबी के लक्षण,इलाज और बचाव से जुड़ी जानकारी दी जाती है। ताकि इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।
टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी विशेष रुप से बताया गया। विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत जोतपुर विकास खण्ड लोरमी को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया। इसके लिए आरती त्रिलोक कोशले सरपंच ग्राम पंचायत जोतपुर को गांधी प्रतिमा,प्रशस्ति पत्र विधायक पुन्नूलाल मोहले, श्रीकांत पांडेय अध्यक्ष जिला पंचायत मुंगेली,रोहित शुक्ला,अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव,प्रभाकर पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली,डा.शीला शाहा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली, एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी गणों के द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर सरपंच आरती कोशले ने कहा कि यह सम्मान विगत 2 वर्षों से लगातार ग्राम पंचायत जोतपुर को प्राप्त हो रही है।
इसके लिए ग्राम जोतपुर में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमपुर व उप स्वास्थ्य केंद्र मुछेल डा.अमिताभ तिवारी,सुषमा बिंझवार आरएचओ,किरण साहू एनएम,संध्या बंजारे एनएम,सुमित पात्रे एमपीडब्लू,आनंद खांडेकर एमटी मितानीन ललिता कुर्रे,राजकुमारी खांडेकर व तीजन वी टंडन को इसका श्रेय जाता है।इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच गण,सचिव गण,रोजगार सहायक गण,ग्राम पंचायत जोतपुर के सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक कोशले,पंच भुनेश्वर रावल,हेमंत खांडेकर,अश्वाराम अनंत मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



