🔷 बीट आरक्षकों एवं कोटवारों की बैठक लेकर सूचना तंत्र सुदृढ़ करने के निर्देश।
🔷पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक 30.03.2026 को श्रीमान गिरिजाशंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन), कांकेर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी ताड़ोकी-रावघाट द्वारा थाना ताड़ोकी का प्रथम अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
🔷निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ की परेड ली गई, जिसमें अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच की गई। उत्कृष्ट वर्दी धारण करने वाले कर्मियों को पुरस्कार हेतु नामांकित किया गया ।इसके पश्चात थाना भवन, परिसर एवं संधारित अभिलेखों (रजिस्टरों) का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही थाना में उपलब्ध हथियार एवं आर्म्स-अम्युनिशन का आर्मोरर द्वारा वरिष्ठ अधिकारी की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया गया। मालखाना एवं जप्त संपत्ति का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ की समस्याएं एवं सुझाव भी संज्ञान में लिए गए।
🔷 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित:–
थाना क्षेत्र के ग्रामों के सरपंच, पंच, गायता, पटेल, कोटवार एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांकेर पुलिस द्वारा संचालित जनहितकारी अभियान जैसे – मोर मितान कांकेर पुलिस, उजियारा अभियान, महिला रक्षा टीम, साइबर हेल्पलाइन, AI आधारित व्हाट्सएप बॉट शिकायत प्रणाली, सूचना हेल्पलाइन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
🔷 बीट एवं बेसिक पुलिसिंग पर फोकस
निरीक्षण से पूर्व बीट आरक्षकों एवं कोटवारों की बैठक लेकर ग्राम स्तर पर समन्वय, सूचना तंत्र सुदृढ़ करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔷 पुलिस टीम:–
निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी (थाना प्रभारी ताड़ोकी), उप निरीक्षक हनुमन्त जैन, सउनि सतीश जाधव, प्रधान आरक्षक संतराम ओटी, प्रधान आरक्षक देवनारायण गंगासागर, आरक्षक संजीत महावीर, आरक्षक पिया शरण कश्यप, महिला आरक्षक अन्तेश्वरी उसेण्डी सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
🔷 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791 55125 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



