// थाना भानुप्रतापपुर //
// जिला उ0ब0कांकेर //
//दिनांक 22.03.2026 //
🔷 आरोपी 01. देवेंद्र श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5/256 कॉलोनी शिकारीपारा दल्ली राजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद (02) आरोपी ताराचंद देश लहरे पिता कार्तिक राम देश लहरे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5/ 256 कॉलोनी शिकारीपारा दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद को किया गया गिरफ्तार।
🔷मामले का संक्षिप्त विवरण:-
◽ *थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी पूनम बघेल पिता जीवनलाल बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी कनापोड़ लखनपुरी थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर ने थाना का रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थी बघेल इन्वेंट SFX लखनपुरी का संचालक है, दिनांक 26/02/2026 को तुकेश देवांगन के मोबाईल नंबर-9109632737 के माध्यम से प्रार्थी के मोबाईल नंबर-7869772721 पर फोम मशीन का आर्डर प्राप्त होने से, प्रार्थी अपने कार्य में व्यस्त होने से अपने सह कर्मचारी दीपेश साहू और साहिल साहू के माध्यम से फोम मशीन को वाहन क्रमांक सीजी 04 HY-0603 बोलेरो से भानुप्रतापपुर भिजवाया था तभी लगभग 01.30 बजे भानुप्रतापपुर में पोस्ट ऑफिस के सामने छोटा हाथी में दो व्यक्ति आए और अपने छोटा हाथी वाहन में फोम मशीन को लोड कर ले गए, वक्त दोनों व्यक्ति द्वारा बयाना में राशि एडवांस देने की बात कहकर, कर्मचारियों को रेस्ट हाउस के पास रुकने को बोला गया था, 05 घंटा बीतने के बाद भी वह दोनों व्यक्ति नहीं आकर गायब होने से प्रार्थी थाना भानुप्रतापपुर में दिनांक 12/03/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया!
🔷 मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा, (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में श्री आकाश श्री श्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में श्री शेरबहादुर सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर जिला उ0ब0कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
🔷 विवेचना के दौरान प्रकरण के फरार आरोपी- 01. देवेंद्र श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5/256 कॉलोनी शिकारीपारा दल्ली राजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद (02) आरोपी ताराचंद देश लहरे पिता कार्तिक राम देश लहरे उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5/ 256 कॉलोनी शिकारीपारा दल्लीराजहरा थाना दल्लीराजहरा जिला बालोद को अभीरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना कबूल करना एवं आरोपियों के कब्जे से फोम मशीन बरामद होने से,गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
🔷 पुलिस टीम का विवरण:-
◽ निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उपनिरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू,
👮 कांकेर पुलिस की अपील:-
◽ अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है।
◽इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है।
◽ यहा दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



