चिन्हांकन शिविर में दिव्यांग आवेदकों से 250 आवेदन प्राप्त हुए
उत्तर बस्तर कांकेर 23 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण की संवेदनशील पहल पर केंवटी (भानुप्रतापपुर) में समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के माध्यम से आयोजित शिविर में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण नकली हाथ-पैर के लिए उपस्थित हुए। कलेक्टर के निर्देशानुसार इस शिविर में 250 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनके माध्यम से दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, मेडिकल प्रमाण पत्र, नकली हाथ-पैर हेतु चिन्हांकन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन आदि किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायक उपकरण भी प्रदाय किये गये है। शिविर में समाज कल्याण की विभागीय टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल बोर्ड एवं एलिम्को टीम उपस्थित रही। सहायक उपकरण मिलने तथा मेडिकल प्रमाणीकरण होने से दिव्यांगजन ने शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा शिविर में जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर की पेंशन शाखा द्वारा पेंशन हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।




