Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

प्रयास आवासीय विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

0

Career guidance program organized in Prayas Residential School

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 जुलाई 2025/ शासकीय पॉलिटेक्निक कांकेर द्वारा ’’स्कूल आउटरीच कार्यक्रम’’ के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आईआईटी, एनआईटी, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया तथा तैयारी की रणनीतियों को सरल भाषा में समझाया।
कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के एसोसिएट प्रोफेसर, इंडस्ट्रियल एवं प्रोडक्शन इंजीनियरिंग डॉ. गणेश शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं सागर विश्वविद्यालय में प्रवेश की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अच्छे संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व को भी रेखांकित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here