Home Blog बीजापुर में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या पर उबाल, 3 दिन में कार्रवाई...

बीजापुर में प्रधान अध्यापक की आत्महत्या पर उबाल, 3 दिन में कार्रवाई का आश्वासन—नहीं तो आंदोलन

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पालनार में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण जिला चिकित्सालय के सामने धरने पर बैठ गए हैं। इसी दौरान एसडीएम जागेश्वर कौशल धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों व विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात की। उन्होंने लिखित आवेदन लेते हुए तीन दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मामले में मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में ठेकेदार, इंजीनियर और विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि निर्माणाधीन स्कूल की राशि बिना कार्य के जारी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे मानसिक प्रताड़ना के चलते यह कदम उठाया गया।

Ro.No - 13759/40

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि दोषी ठेकेदार, इंजीनियरों के साथ-साथ DEO और DMC की भी भूमिका संदिग्ध है, इसलिए सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरना स्थल पर सर्व आदिवासी समाज के जिला सचिव कमलेश पैंकरा भी पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज आगे भी आंदोलन में साथ देगा।

वहीं तेलुगू समाज के जिला अध्यक्ष ने भी स्पष्ट कहा कि मृतक शिक्षक समाज के प्रतिनिधि पदाधिकारी थे। उनके साथ जो हुआ, वह गंभीर है और इसी प्रकरण के चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं और चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर छक्का जाम सहित उग्र आंदोलन किया।

लिखित आवेदन देने के दौरान तहसीलदार बीजापुर व अन्य रहें मौजूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here