Election Commission of India extends the time for Special Intensive Revision of Electoral Rolls by one week
रायपुर / भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है।
विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
1) गणना अवधि (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की अवधि:
04.11.2025 से 11.12.2025
2) मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण /पुनर्व्यवस्थापन:
11.12.2025 तक
3) कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची की तैयारी:
12.12.2025 से 15.12.2025 तक
4) प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन:
16.12.2025
5) दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि:
16.12.2025 से 15.01.2026 तक
6) नोटिस चरण (नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन) की अवधि:
16.12.2025 से 07.02.2026 तक
7) मतदाता सूचियों के स्वास्थ्य मापदंडों की जाँच करना:
10.02.2026 तक
8) मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:
14.02.2026



