Home Blog मनेन्द्रगढ़ में दीनी तालीम का नया दौर शुरू,अप्रैल से खुलेंगे जामिआ अरबिया...

मनेन्द्रगढ़ में दीनी तालीम का नया दौर शुरू,अप्रैल से खुलेंगे जामिआ अरबिया फ़ैज़ान-ए-आला हज़रत के दाखिले

0

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी)। शहर के मौहारपारा स्थित मरकज़ मस्जिद सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया में दीनी तालीम के प्रसार और बाअमल उलेमा तैयार करने के उद्देश्य से जामिआ अरबिया फ़ैज़ान-ए-आला हज़रत की स्थापना की गई है।

संस्थान में दर्स-ए-निज़ामी के तहत पढ़ाई शुरू की जा रही है, जिसकी शुरुआत इअदादिया और ऊला जमाअत से होगी। भविष्य में इसे राबिआ तक बढ़ाने की योजना है। यहां जामिअतुर रज़ा, बरेली शरीफ़ के तयशुदा पाठ्यक्रम को अपनाया गया है।

Ro.No - 13759/40

जामिआ में कुरआन, हदीस और फ़िक्ह के साथ हिंदी, अंग्रेजी और गणित की शिक्षा भी दी जाएगी। संस्थान में अनुशासन, नमाज की पाबंदी, मोबाइल पर प्रतिबंध और साप्ताहिक तरबियती कार्यक्रम अनिवार्य रहेंगे।
छात्रों के लिए हॉस्टल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, मस्जिद और सीसीटीवी सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू होंगे और सीटें सीमित हैं। अभिभावकों से समय रहते प्रवेश कराने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here