Home Blog भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

0

एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत हसदेव मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 एवं 31 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं अनुशासन की बारीकियों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के नेतृत्व तथा मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। 30 मार्च को नगर पंचायत झगड़ाखांड स्थित अंबेडकर भवन परिसर में भाजपा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राजगीत गाया गया तथा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर औपचारिक उद्घाटन किया गया।

Ro.No - 13759/40

प्रथम दिन जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं समर्पण की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके बाद प्रशिक्षण के विभिन्न सत्र प्रारंभ हुए। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रथम दिन के सत्रों में ओमप्रकाश अग्रवाल एवं डमरू बहरा ने वक्ता के रूप में अपने विचार रखे, जबकि सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः सुशांत चक्रवर्ती एवं जयलाल टेकाम ने की। वहीं दूसरे दिन के सत्रों में जमुना पाण्डेय, द्वारिका जायसवाल, आशीष मजुमदार, राजकुमार वधावन, रामलाल साहू एवं आशीष सिंह ने वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। इन सत्रों की अध्यक्षता विनोद गुप्ता, मोहन मिश्रा, कीर्ति राणा, रविन्द्र राय, उमेश जायसवाल एवं रीमा यादव ने की।

अंतिम सत्र में मंडल प्रभारी आशीष सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की सूक्ष्म कार्यप्रणाली एवं विचारधारा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी सहित नगर पंचायत झगड़ाखांड की अध्यक्ष रीमा यादव, नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, खोगापानी के पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here