Major action by Mungeli police: Crackdown on betting and booking under “Operation Baaz”, youth arrested in Chilfi, sent to jail
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली – जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर जिले भर में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत चिल्फी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चिल्फी क्षेत्र के ग्राम बोड़तरा में सट्टा खिलाते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदीप उर्फ पंकज यादव पिता अयोध्या (उम्र 25 वर्ष), निवासी हरदी (खेकतरा), हाल बोड़तरा कला, आम लोगों को पैसों का लालच देकर मोबाइल और कागज पर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही थाना चिल्फी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और नहर पुल के पास संदिग्ध युवक को धर दबोचा।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से
₹1,960 नगद,
सट्टा पट्टी से भरा एक लाइनदार कागज,
01 डॉट पेन,
01 मोबाइल फोन (कीमत ₹4,000)
बरामद कर कुल ₹5,960 का माल जप्त किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कई दिनों से क्षेत्र में लोगों को लालच देकर अंकों के आधार पर हार-जीत का खेल खिलाकर अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 187/25, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक दस्तावेज और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड संलग्न कर आरोपी को 11 दिसंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश: अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी
एसपी भोजराम पटेल ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जिले में सट्टा व अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनके नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पुलिस की अपील
मुंगेली पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में
निरीक्षक रघुवीर चंद्रा (थाना प्रभारी चिल्फी)
साइबर सेल प्रभारी सुशील बंछोर
प्रधान आरक्षक नरेश यादव
सिद्धेश्वर बंजारे
आरक्षक परमेश्वर जांगड़े
की विशेष भूमिका रही।
मुंगेली पुलिस का यह अभियान जिले में बढ़ते अवैध सट्टे पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



