Home Blog मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

0

The Chief Minister paid tribute to Rani Lakshmibai on her birth anniversary

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की 19 नवम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और जीवन के अंतिम क्षण तक हार नहीं मानी।रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिए। साय ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का साहस और शौर्य आज भी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here