Organizing a road march in Sarsiva Mandal on the centenary year of Rashtriya Swayamseva Sangh
सरसीवा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष के रूप में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर बिलाईगढ़ खंड के सरसीवा मंडल में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकुमार दास महंत तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजकुमार भारद्वाज विभाग प्रचारक रायगढ़ एवं हेमचंद्र साहू जिला कार्यवाहक सारंगढ़-बिलाईगढ़ उपस्थित रहे।
सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सरसीवा की गलियों में अनुशासन और एकता के साथ पद संचलन करते हुए बस स्टैंड तक पहुँचकर एकत्रीकरण किया। वहां आयोजित बौद्धिक सत्र में डॉ. भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि,
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले सौ वर्षों में अनेक संघर्षों और समर्पण के बल पर राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य किया है। संघ की विचारधारा समाज को जोड़ने और मातृभूमि की सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नागरिकगण और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरा सरसीवा नगर देशभक्ति और संगठन भावना से ओत-प्रोत रहा।



