कांकेर – नगर पालिका परिषद कांकेर के सुभाष वार्ड में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर एक सराहनीय कदम उठाया गया है। वार्ड पार्षद विकास कुमार अंभोरे की दूरदर्शिता और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप, क्षेत्र में वर्षों से लंबित मलबे की समस्या का समाधान कर दिया गया है।*
वर्षों पुराना मलबा हटाया गया
– सेन चौक से लेकर कृषि उपज मंडी वाली गली तक, स्टेट हाईवे की नालियों के किनारों पर लंबे समय से मलबा और कचरा जमा था। इस मलबे के कारण न केवल सड़क संकरी हो गई थी, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद अंभोरे ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका की जेसीबी मशीन के जरिए इस पूरे मलबे की सफाई करवाई।
दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश –
* स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नली के किनारे जमा मलबे की वजह से आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती थीं अब रास्ता साफ हो जाने से राहगीरों को पैदल चलने में सुगमता होगी सड़क चौड़ी नजर आएगी, जिससे यातायात सुचारू रहेगा। बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव से भी राहत मिलेगी। इस दौरान पार्षद विकास कुमार अंभोरे के इस त्वरित और जमीनी प्रयास की वार्ड वासियों ने प्रशंसा की है लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि अगर इसी तरह सक्रिय रहकर छोटी-बड़ी समस्याओं पर ध्यान दें, तो शहर की तस्वीर बदल सकती है। इस दौरान पार्षद विकास कुमार अंभोरे ने कहा कि “जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। लंबे समय से राहगीर इस मलबे की वजह से परेशान थे, जिसे आज नगर पालिका के सहयोग से साफ कर दिया गया है। आगे भी वार्ड के विकास के लिए इसी तरह सतत प्रयास जारी रहेंगे।”


