Home Blog वनमण्डलाधिकारी, उप वनमण्डलाधिकारी एवं सहायक संचालक बफर क्षेत्र बीजापुर के मुखबिर की...

वनमण्डलाधिकारी, उप वनमण्डलाधिकारी एवं सहायक संचालक बफर क्षेत्र बीजापुर के मुखबिर की सूचना पर अवैद्य निर्मित सागौन जब्त

0

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – वनमण्डलाधिकारी , उप वनमण्डलाधिकारी बीजापुर एवं सहायक संचालक बीजापुर बफर क्षेत्र के निर्देशन में मुखबिर की सूचना के आधार पर वन मंडल बीजापुर एवं इंद्रावती टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मोदकपाल में छापामार कार्यवाही की गई । जिसमें बीजापुर वन मण्डल सामान्य क्षेत्र के दिलीप सोढ़ी के घर से अवैद्य रूप से निर्मित सागौन प्रजाति दीवान 1 नग तथा अवैद्य सागौन चिरान 14 नग कुल 0.262 घनमीटर जप्त कर पी. ओ. आर. क्रमांक 9777/21 पंजीबद्ध किया गया। सी. के. रामाराव के घर अवैद्य रूप से निर्मित सागौन प्रजाति के 2 नग चौखट और 2 नग खिड़की कुल 0.085 घन मीटर जप्त कर पी. ओ. क्रमांक 9779/01 पंजीबद्ध किया गया। कार्टिंग चालान न . 90/14 के द्वारा उक्त जप्त कुल काष्ठ 0.347 घन मीटर को बीजापुर काष्ठागार परिवहन कराया गया जिसका अनुमानित बाज़ार मुल्य ₹ 27760 है। इंद्रावती टाइगर रिज़र्व के बीजापुर बफ़र क्षेत्र के लालू खान के घर से 36 नग अवैद्य सागौन चिरान 0.605 घन मीटर जप्त कर पी. ओ. क्रमांक 14720/12 पंजीबद्ध किया गया। रमेश कोरम के घर से अवैद्य सागौन चिरान 17 नग 0.196 घन मीटर जप्त कर पी. आर. क्रमांक 2907/05 पंजीबद्ध किया गया। कन्हैया कोरम के घर से अवैद्य बीजा चिरान 12 नग 0.212 घन मीटर, 6 नग अवैद्य सागौन चिरान 0.084 घन मीटर जप्त कर पी. ओ. क्रमांक 14720/11 पंजीबद्ध किया गया। तनुजा अंगनपल्ली के घर से 30 नग अवैद्य सागौन चिरान 0.370 घन मीटर जप्त कर पी. ओ. आर. क्रमांक 14733/03 पंजीबद्ध किया गया। सुनीता यालम के घर से अवैद्य सागौन चिरान 15 नग 0.340 घन मीटर जप्त कर पी. ओ.आर. क्रमांक 14733/04 पंजीबद्ध किया गया तथा सुनीता कोरम के घर से अवैद्य सागौन चिरान 12 नग 0.364 घन मीटर जप्त कर पी. ओ. आर. क्रमांक 2907/06 पंजीबद्ध किया गया। बीजापुर बफ़र क्षेत्र से प्राप्त जप्त काष्ठ बीजा चिरान- 0.212 घन मीटर एवं सागौन चिरान 1.959 घन मीटर कुल 2.171 घन मीटर जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,65,200 है कार्टिंग चालान क्रमांक 05/12 से 24 द्वारा काष्ठागार बीजापुर परिवहन कराया गया। इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यवाही में कुल 2.518 घन मीटर काष्ठ जप्त किया गया जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,92,960 है। भविष्य में कुछ दिनों के बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ और भी इस प्रकार की कार्यवाही लगातार विभाग द्वारा की जावेगी।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here