Home छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग की लापरवाही से हरदी की नल-जल योजना ठप, भीषण गर्मी...

विद्युत विभाग की लापरवाही से हरदी की नल-जल योजना ठप, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

0

 

 

Ro.No - 13759/40

सरसीवाँ – जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम हरदी में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गाँव में संचालित नल-जल योजना पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गाँव में बिजली सप्लाई सामान्य रूप से जारी है, लेकिन नल-जल योजना के संचालन के लिए आवश्यक 25 KVA ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगाया गया है। इस कारण पूरी योजना ठप हो गई है और लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

गाँव की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग सरसीवाँ में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वहीं, नल-जल योजना से जुड़े ठेकेदार का कहना है कि काम बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रुका हुआ है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर लगते ही जल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

इस पूरे मामले में विभागों के बीच समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों की मांग:

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर नल-जल योजना को शुरू करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here