Satkali Bavre and Puttan Dubey congratulated the newly appointed presidents.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
Ro.No - 13759/40
मस्तूरी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा बिलासपुर शहर अध्यक्ष की कमान सिद्धांशु मिश्रा तथा ग्रामीण जिला अध्यक्ष पर महेंद्र गंगोत्री की नियुक्ति होने पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे तथा मस्तूरी ब्लॉक के पूर्व महामंत्री पुत्तन दुबे ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।
बधाई देते हुए सतकली बावरे तथा पुत्तन दुबे ने सिद्धांशु मिश्रा तथा महेंद्र गंगोत्री को मस्तूरी आने का आग्रह किए। बधाई देने के बाद सतकली बावरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि युवा नेताओं की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी आप दोनों के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुटता के साथ जनता की आवाज बनकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी।



