Home छत्तीसगढ़ सत्य निज नाम के गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी गुरु माता सत्य...

सत्य निज नाम के गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी गुरु माता सत्य लीला देवी जी की कृष्ण कुमार निर्णेजक के परिवार द्वारा पूजा अर्चना कर रथ को किया रवाना

0

 

मस्तूरी। मस्तूरी में सत्य निज नाम बोध संस्थान पोडी (राछा) नवागढ के तत्वावधान मे सत्य निज नाम बोध संस्थान के संस्थापक गुरुदेव सत्य कबडडी दास जी एवं गुरू माता सत्य लीला देवी जी के पावन सानिध्य मे एक दिवसीय जन जागरण यात्रा निकाली गई । यह यात्रा सत्रह वर्षो से संचालित है इसी क्रम में 14 जनवरी से नगर पंचायत मल्हार में नशा मुक्ति जनजागरण रैली का आयोजन होते आ रहा है। इस कार्यक्रम मे पूरे छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो के साथ-साथ अन्य राज्यो से सत्य निज नाम बोध संस्थान के भक्त गण हजारों की संख्या मे आते है। और नशा सेवन के विरुद्ध जन जागरण रैली निकालकर लोगो को इससे होने वाले दुसप्रभाव के बारे मे बताते है एवं लोगो से नशा छोड़ने का अपील करते है। अतिथि स्वागत एवं गुरू भेंट कर रात्रिकालीन सत्संग किया गया।

Ro.No - 13759/40

 

सत्य निज नाम परिवार नगर पंचायत मल्हार तथा कृष्ण कुमार निर्णेजक ने बताया की इस वर्ष रैली के कार्यक्रम जोंधरा चौंक मस्तूरी से, डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार के पास बने सत्य निज नाम सत्संग भवन तक रैली निकाल कर लोंगो को जागरूक किया गया इस सत्संग मे संत श्री ईश्वर साहेब जी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – मनीष कुमार ठाकुर CMO नगर पंचायत मल्हार कार्यक्रम के अध्यक्षता सइदअक्तर टी आई थाना मस्तुरी विशिष्ट अतिथि ओंकारधन दिवान पुलिस चौकी प्रभारी मल्हार अनिल कैवर्त नगर पंचायत मल्हार लक्ष्मण कांत, ठा. सुरेन्द्र सिंह क्षत्री नगर पंचायत मल्हार के साथ-साथ नगर के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here