Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में मनाई गई ‘वंदे मातरम’ की 150 वीं...

सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में मनाई गई ‘वंदे मातरम’ की 150 वीं वर्षगांठ

0

धोबनी – सरस्वती शिशु मंदिर सोहागपुर में आज भारत माता के प्रतीक गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम के इतिहास, इसके लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और भारत की पवित्र भूमि से जुड़ी इसकी महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बना और आज भी यह देश के हर नागरिक के दिल में जोश और गर्व भरता है।

Ro.No - 13759/40

इसके साथ ही विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वंदे मातरम पर दिया गया प्रेरणादायक भाषण भी सुना, जिसमें उन्होंने राष्ट्रगीत के महत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को बल देने की बात कही।

कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here