Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक भवन हेतु आबंटित भूमि पर कुम्हार समाज कल्याण संघ ने लगाया...

सामुदायिक भवन हेतु आबंटित भूमि पर कुम्हार समाज कल्याण संघ ने लगाया पंजीयन साइन बोर्ड

0

 

 

Ro.No - 13759/40

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ अति संवेदनशील क्षेत्र बीजापुर में विकास की रफ्तार तेज होने के बावजूद कुछ समाज अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इसी कड़ी में कुम्हार समाज ने अपने हक और पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज सामुदायिक भवन नगर पालिका बीजापुर वार्ड 07 शांति नगर चिन्हित भूमि पर पंजीयन साइन बोर्ड स्थापित किया।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कुम्हार समाज द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। हाल ही में पूर्व मांग प्रक्रिया बाद पटवारी बीजापुर द्वारा शासन की निर्धारित भूमि का चिन्हांकन किए जाने के बाद समाज के लोगों ने एकजुट होकर उक्त स्थान पर साइन बोर्ड लगाया। यह कदम समाज की एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक माना जा रहा है।
समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि अब तक कुम्हार समाज के पास न तो अपनी जमीन थी और न ही कोई भवन, जिससे सामाजिक गतिविधियों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। साथ ही, जानकारी के अभाव और भेदभावपूर्ण व्यवहार के चलते समाज के लोग कई बार उपेक्षित महसूस करते रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारी संगठनों की भेदभावपूर्ण नीतियों और कूटनीति के कारण वर्षों तक समाज के पदाधिकारी एकजुट होकर कोई ठोस पहल नहीं कर पा रहे थे।
हालांकि अब समाज के लोग इन पहलुओं को समझते हुए एकजुटता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर पहल कर रहे हैं।
जिला कुम्हार समाज कल्याण संघ, बीजापुर रजिस्ट्रेशन न. 122202260601 के पंजीयन के बाद अब समाज संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आ रहा है। जिला अध्यक्ष रामचन्द्रम एरोला ने बताया कि आने वाले समय में पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बस्तर सांसद को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु अनुदान की मांग की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी काशीनाथ नाग, अनिल नाग, धनीराम नाग, राजू आलम, पिल्लू राम, आयतूराम आलम, लखमूनाथ, दिनेश आलम, कमलूराम आलम, रतिराम आलम, रमेश नाग , बृजलाल नाग, प्रभार एरोला वह अन्य समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

समाजजनों ने एकजुटता बनाए रखने और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here