कांकेर। जिला सर्व सेन नाई समाज के नवनिर्मित सेन भवन का लोकार्पण एवं 3 वर्ष के लिए जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा कांकेर के विधायक आशाराम नेताम, अतिविशिष्ट अतिथि भरत मटियारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) एवं अरुण कौशिक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कांकेर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीत राम सेन प्रांताध्यक्ष सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ ने की। विशिष्ट अतिथियों में भुवन लाल कौशिक सचिव सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़, किसन सेन कोषाध्यक्ष, नंद कुमार सेन अध्यक्ष डेढ़ीपार सेन समाज एवं पवन कौशिक, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उत्तम यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका, हेमंत बंटी ठाकुर अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा, दिनेश रजक अध्यक्ष भाजपा मंडल, दिनेश नागदोने, शकुंतला जैन पार्षद,संदीप मेश्राम पार्षद, डॉ ईश्वर सिन्हा,
डॉक्टर तोरण दसपुर गौरव जायसवाल, राकेश नायक शामिल रहे। मुख्य मार्ग से नृत्य करते मांदरी नर्तक दलों के द्वारा अतिथियों का सेन भवन तक स्वागत किया गया। विधायक आशाराम नेताम एवं अतिथियों के हाथों भवन द्वार पर फीता काट कर नव-निर्मित सेन भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। संत शिरोमणि सेन नंदा जी महाराज के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर जिला समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिला सर्वस्व से नई समाज के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष रुखम सेन, उपाध्यक्ष सोमलाल सेन, शिशुपाल ठाकुर,सचिव दिनेश शांडिल्य, सह सचिव ओम प्रकाश सेन, कोषाध्यक्ष अशोक सेन, जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष पवन कुमार सेन, सचिव लीलाधर कौशिक, सहसचिव पीयूष कौशिक और महिला प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी कौशिक, उपाध्यक्ष श्रीमती मालती सेन, सचिव श्रीमती सुनीता सेन को विधायक आशाराम नेताम एवं अन्य अतिथियों ने शपथ ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, संगठन एवं आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सेन समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को और मजबूत करते हैं। सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि नंदा सेन जी महाराज की भक्ति हमें प्रेरणा देती है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने सामाजिक सद्भाव को एग्जिट करते हुए सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देवे।अतिविशिष्ट अतिथि भरत मटियारा ने कहा कि समाज के विकास हेतु सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व करने और समाज के उत्थान में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुनीत राम सेन ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दिनेश सेन प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रदीप सेन प्रांतीय संगठन मंत्री कर्मचारी प्रकोष्ठ, प्रद्युम्न श्रीवास प्रांतीय सचिव झेरिया समाज, नरेश सेन उपाध्यक्ष मनेस सेन सचिव, लोकेश सेन कोषाध्यक्ष, जगदीश श्रीवास, संदीप सेन, यशवंत सेन, राकेश सेन, सतीश सेन, रघुनंदन कौशिक, रामकरण कौशिक, दाऊलाल सेन, पीमन कौशिक, पुरुषोत्तम शांडिल, खेदुरम सेन, डी एल कौशिक, कौशल सैंडिल, बेणीराम कौशिक, रुक्मणी सेन, मालती कौशिक, माहेश्वरी कौशिक, गीत कौशिक, दुलेश्वरी सेन, पनेश्वरी सेन सहित बड़ी संख्या में महिला प्रकोष्ठ, समाज के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।




