Now our time has come to live in a permanent house
जनपद सीईओ चंद्राकर ने बाटे स्वीकृत पत्र
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय आवास मेला ग्राम पंचायत उसूर में जनपद स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित आवास मेला में पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चाबी वितरण एवं वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायतों से स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र तथा योजनांतर्गत समय पर आवास निर्माण हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया इस दौरान जनपद के जनपद सदस्य सरपंच पंच सचिव और आस पास के ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए।
जिन हितग्राहियों को आवास की स्वीकृति दी गई है उनके चेहरे पर खुशियां देखी जा सकती है उनका कहना था की हमारा भी समय आ गया है पक्के मकान में निवास करने का साथ ही जिन हितग्राहियों ने आवास पूर्ण कर लिया है उन्होंने अपना अनुभव बयां किया उनका कहना था स्वयं का आवास पाकर अब सम्मानित महसूस कर रहे है बरसों से आवास का सपना संजोए थे। जो अब पूरा हो गया है।



