Home Blog अमजद और पूर्णिमा गेडाम को मिला राज्य स्तरीय एफएलएन नवाजतन वॉरियर्स सम्मान

अमजद और पूर्णिमा गेडाम को मिला राज्य स्तरीय एफएलएन नवाजतन वॉरियर्स सम्मान

0

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 शिक्षकों का भी हुआ सम्मान

कांकेर l रायपुर स्थित आञ्जनेय यूनिवर्सिटी में एफ एल एन (फाऊंडेशनल लिटरेसी व न्यूमेरेसी) नवाजतन वॉरियर्स शिक्षकों का राज्य स्तरीय सम्मान का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित 100 वॉरियर्स शिक्षकों का सम्मान किया गया।
इस समारोह में मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मक दक्षता को बढ़ावा देने व नवाजतन पर उत्कृष्ट कार्य कर अपने कक्षा के नियमित बच्चों को शत प्रतिशत एफ एल एन पर दक्ष बनाने के लिए कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के शेख अमजद (नयापारा कुर्री) व विकासखंड कांकेर की पूर्णिमा गेडाम (माटवाडालाल पटेलपारा) को वॉरियर शिक्षक सम्मान दिया गया ।राज्य स्तरीय सम्मान में चयनित होकर दोनों शिक्षकों ने जिले को गौरांवित किया। इस सम्मान समारोह में 66 कोर सदस्यों का भी सम्मान किया गया ,जिसमें कांकेर जिले से रुपेश ठाकुर भी सम्मानित हुए।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. योगेश शिवहरे (अतिरिक्त संचालक ,लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़),विशिष्ट अतिथि आशुतोष चावरे( उपसंचालक, लोक शिक्षक संघ लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़), सुनील मिश्रा एफएलएन प्रकोष्ठ प्रभारी एससीइआरटी,विभिन्न जिलों के डायट प्राचार्य व प्रभारी, विभिन्न जिलों के डीईओ, बीईओ, बीआरसी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कांकेर जिले से सम्मानित शिक्षक शेख अमजद व पूर्णिमा गेडाम ने इस सम्मान के लिए कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, डायट प्राचार्य आनंद गुप्ता, डीएमसी रवि प्रकाश मिश्रा, एपीसी दिनेश नाग ,बीईओ भानुप्रतापपुर एस एस कोमरे, बीईओ कांकेर केजूराम सिंहा, बीआरसी भानुप्रतापपुर राधेलाल नरेटी, बीआरसी कांकेर के डी भास्कर, एफएलएन प्रभारी गिरीश गौतम एवं जिले के समस्त बीईओ, बीआरसी का उनके महत्वपूर्ण मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।राज्य स्तरीय सम्मान की चयन प्रक्रिया*-
सुनील मिश्रा (एफएलएन प्रकोष्ठ प्रभारी एससीइआरटी)के संरक्षण व श्री आर के जलतारे के अध्यक्षता वाली 66 सदस्यीय राज्य स्तरीय कोर टीम के प्रयास से मैं 2024 में इसकी शुरुआत हुई थी। फरवरी 2025 में गूगल फॉर्म के माध्यम से राज्य भर के 1500 शिक्षकों ने अपने कक्षा को एनईपी2020 के अनुसार 100% दक्ष बनाने की चुनौती ली थी।
आकलन के प्रथम चरण में बच्चों का ऑनलाइन आकलन 66 सदस्य कोर टीम के सदस्यों के द्वारा किया गया। दूसरे चरण में ऑफलाइन आकलन 66 सदस्य कोर टीम के सदस्यों , एससीइआरटी के द्वारा चुनी गई टीम, डाइट प्रभारी, जिला प्रभारी द्वारा किया गया। इसमें राज्य भर से 100 शिक्षक और कांकेर जिले से दो शिक्षक शेख अमजद व पूर्णिमा गेडाम का चयन हुआ। संभवतः यह पहली बार हुआ है कि शिक्षकों के समूह के द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले शिक्षकों को ऐतिहासिक रूप से सम्मानित किया गया है l….

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here