Home Blog माटवाड़ा पटेलपारा में ‘अंगना मां शिक्षा 4.0’ की शुरुआत, 6 नए बच्चे...

माटवाड़ा पटेलपारा में ‘अंगना मां शिक्षा 4.0’ की शुरुआत, 6 नए बच्चे हुए शामिल

0

कांकेर l शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “अंगना मां शिक्षा 4.0” अब ब्लॉक कांकेर के माटवाड़ा पटेलपारा में भी रंग ला रही है। अंगना में शिक्षा पढ़ाई तिहार कार्यक्रम में ग्राम सरपंच भावेश गोटा , उपसरपंच व पंचगढ़ संकुल समन्वयक श्री लक्ष्मीकांत साहू उपस्थित हुए व गांव की स्मार्ट माताओं के साथ अन्य माताएं भी सम्मिलित हुई इस कार्यक्रम में स्मार्ट माताओं को क्राउन लगाकर क उनका उत्साह बढ़ाया गया, । तथा इस कार्यक्रम में होने वाली गतिविधि में जो नवप्रवेशित बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिससे स्थानीय बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।इस पहल के चलते स्कूल में 6 नए बच्चों का नामांकन हुआ है, जिनमें से कई पहली बार स्कूल से जुड़ रहे हैं। इसमें बच्चों ने बहुत ही अच्छे से टास्क पूर्ण किया।प्रधान अध्यापक श्रीमती पूर्णिमा गेडाम ने बताया, “अंगना मां शिक्षा 4.0 के कारण अब गांव के बच्चे भी तकनीकी शिक्षा का लाभ ले पा रहे हैं। माता-पिता भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर अब जागरूक हो रहे हैं।”स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी इस योजना में सक्रिय भूमिका निभाई है। अभिभावकों का कहना है कि अब उन्हें अपने बच्चों के भविष्य को लेकर नई उम्मीद दिख रही है।

इस तरह माटवाड़ा पटेलपारा जैसे ग्रामीण इलाकों में शिक्षा 4.0 के जरिए एक नई शैक्षणिक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है, जो आने वाले समय में पूरे कांकेर जिले के लिए एक मिसाल बनेगी।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here