मुंगेली जिला से हरजीत कुमार भास्कर की रिपोर्ट
मुंगेली- भीम रेजिर्मेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई मुंगेली ने सहायक आयुक्त आबकारी विभाग जिला मुंगेली को जिले में अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले कोचियाओं तथा आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों के छत्र छाया में चल रहे गोरखधंधा पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि संपूर्ण जिले में अब की स्थिति में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है जिस पर आबकारी विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है जो मुख्यतः शराब भट्टी से सेल्स मैन से लेकर उच्च अधिकारियों के कारनामे बेमिसाल नजर आता था वही जहां एक तरफ सेल्स मैन के द्वारा कोचियाओं को खर्चे पानी लेकर अधिक मात्रा में शराब देकर मदत किया जाता है तो वही एक तरफ आबकारी अधिकारी कर्मचारियों एवं संबंधित थाने के द्वारा उन्ही कोचियाओं के घर दबिश देकर माल बरामत कर जेल भेजने की एवज में लंबी लंबी पैसे की मांग किया जाता है और वही बड़े बिचौल्ये पैसे नहीं दे पाते उनके ऊपर बड़ी धराए लगा कर जेल भेज दिया जाता है वही जो बड़े कोचिया पैसे देने में सक्षम हो जाता है उनका तो बल्ले बल्ले है क्योंकि इन्ही कोचियाओं को इन अधिकारियों का शैह मिलने लग जाता है जिससे शराब कोचियाओं का हौसले और भी बुलंद होते जाता है वही अगर जानकारों की माने तो इस कारनामे में बिलासपुर आबकारी विभाग के कर्मचारी से लेकर जिले के आबकारी अधिकारी कर्मचारियों भली भांति मालूम है जिसका फायदा बिलासपुर उड़न दस्ता की टीम जोरों से उठा रहा है जिस पर उच्च स्तर की कारवाही होना बहुत जरूरी है और वही अगर कुछ दिनों में जल्द बड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो भीम रेजीमेंट के कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ बड़ी आंदोलन करेगा वही ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से प्रदेश कार्यकारणी कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र कुरे, जिलाध्यक्ष मुंगेली लक्ष्मीप्रसाद बंजारा, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष कुलदीप जांगड़,.शहर उपाध्यक्ष मुंगेली करन आडिले,जीवन पात्रे जी एवं भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई मुंगेली के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



