Home Blog आईआईटी कानपुर के मेडिकल स्कूल में करिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई,कर सकेंगे,छात्र अपनी...

आईआईटी कानपुर के मेडिकल स्कूल में करिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई,कर सकेंगे,छात्र अपनी रुचि के अनुसार कर सकते हैं आवेदन

0

You will be able to study engineering in the medical school of IIT Kanpur, students can apply as per their interest.

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हर क्षेत्र में होता है. चिकित्सा क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी बेहद महत्वपूर्ण हो गई है. इंजीनियरिंग के तरह-तरह की शोध की वजह से मेडिकल साइंस में नए-नए रिसर्च प्रोग्राम चल रहे हैं, जो लोगों के बेहद काम भी आ रहे हैं. ऐसे बच्चे जो मेडिकल क्षेत्र में इंजीनियरिंग का विकल्प तलाशते हैं या ऐसी रिसर्च करना चाहते हैं या कोई ऐसी पढ़ाई करना चाहते हैं, जो इंजीनियरिंग से जुड़ी हो और उसका इस्तेमाल चिकित्सा या मेडिकल क्षेत्र में हो उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. आईआईटी कानपुर ऐसे खास इंजीनियरिंग कोर्स की शुरुआत कर रहा है, जो मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.

Ro.No - 13759/40

छात्र अपनी रुचि के अनुसार कर सकते हैं आवेदन

आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि छात्र फौरन ही अपनी रुचि के अनुसार पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं. पूरी जानकारी आईआईटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इन पाठ्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही छात्रों को स्किल्ड भी करना है. सभी छात्र जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे, तो उनके पास बहुत बड़ा रिसर्च एरिया होगा. इसमें वह मेडिकल उपकरणों को बनाने की दिशा में कवायद कर सकेंगे.

इंडस्ट्री जगत के दिग्गज सीखाएंगे मार्केटिंग के गुर

प्रो.बंदोपाध्याय ने कहा, मौजूदा समय में 80 प्रतिशत मेडिकल उपकरण हमें आयात करने पड़ते हैं, लेकिन आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जब हम प्रयास करेंगे तो संस्थान में ही डिवाइसेस भी बना लेंगे. जब हमारा कोई प्रोडक्ट तैयार हो जाएगा तो, उसकी मार्केटिंग के लिए भी हमने योजना बना ली है. देशभर में इंडस्ट्री जगत के जो दिग्गज हैं, वह संस्थान में आकर छात्रों को मार्केटिंग के गुर सिखाएंगे.
आईआईटी के मेडिकल स्कूल में कर सकेंगे पढ़ाई

आपको बता दे आईआईटी कानपुर देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां आईआईटी कानपुर के अंदर गंगवाल मेडिकल स्कूल की स्थापना की गई है. अब वहां पर ही स्थापित मेडिकल स्कूल के स्टूडेट इंजीनियरिंग से जुड़ी चीजों में m.tech और पीएचडी कर सकेंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है 30 अप्रैल तक आईआईटी कानपुर की वेबसाइट www.iit k.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं.

जानें क्या बोले विशेषज्ञ

आईआईटी कानपुर के बायो साइंस एवं बायो इंजीनियरिंग विभाग के विभाग अध्यक्ष आईआईटी कानपुर के सीनियर प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय ने बताया कि जब से कानपुर आईआईटी में मेडिकल स्कूल की स्थापना की गई है. तभी से मेडिकल क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से तरह-तरह की रिसर्च करने वाले इक्विपमेंट तैयार करना के क्षेत्र में काम किया जा रहा है. ऐसे में उन्हें ऐसे छात्र-छात्राओं की जरूरत है, जो इन क्षेत्र में काम कर सकें, इसीलिए पहली बार आईआईटी कानपुर में मेडिकल स्कूल में मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैथ्स, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत इंजीनियरिंग से जुड़े अन्य चीजों पर मेडिकल स्कूल में कोर्स शुरू किए गए हैं.
इसके लिए m.tech और पीएचडी रिसर्च के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं. यहां पर देश के टॉप मेडिकल इंजीनियरिंग पेशेवर तैयार होंगे, जो स्किलफुल होंगे. यह देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में मेडिकल और इंजीनियरिंग की सहभागिता से चिकित्सा क्षेत्र में नई-नई रिसर्च और टेक्नोलॉजी विकसित करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here