Senior citizens will have to undergo e-KYC verification again for registration under the Ayushman Vaya Vandana scheme; the Collector has issued an appeal.
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 जनवरी 2026/ जिले के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राही जिनका पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है उन्हें भी दोबारा पंजीयन ई-केवाईसी करवाने की आवश्यकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड में पंजीयन करवाने के लिए आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। वर्तमान में आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पताल एवं च्वाइस सेंटरों में किया जा रहा है।
जिले को आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजनांतर्गत पंजीयन के लिए 20323 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से 14,754 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवा लिया है। विकासखण्ड कांकेर में 4131 के विरूद्ध 3228 हितग्राही, कोयलीबेडा में 3867 के विरूद्ध 285, चारामा में 3811 के विरूद्ध 2726, नरहरपुर में 3777 के विरूद्ध 2718, भानुप्रतापपुर में 2265 के विरूद्ध 1590, अंतागढ़ में 1113 के विरूद्ध 742 और दुगूकोंदल विकासखण्ड में 1359 में से 893 हितग्राहियों ने अपना पंजीयन करवा लिया है।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिकों से अपील किया है कि अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल अथवा च्वाइस सेंटर में जाकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवा लेवे तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के समस्त वरिष्ठ नागरिकों जिसमें एपीएल एवं बीपीएल श्रेणी शामिल है, को प्रति वर्ष 05 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार का प्रावधान है।



