बिलासपुर ।मस्तूरी |
बिलासपुर जिले के NTPC सीपत क्षेत्र में कार्यरत एक श्रमिक सहकारी समिति को लेकर विवाद सामने आया है। समिति के सदस्यों ने कलेक्टर बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपकर समिति के अध्यक्ष और सचिव पर पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया है।
शिकायत पत्र के अनुसार, NTPC सीपत में विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को समिति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इसी उद्देश्य से 22 सदस्यों वाली “जय मिर्युक देव भूमिविस्थापित कामगार सहकारी समिति मर्यादित” का गठन किया गया था, जो पिछले लगभग दो वर्षों से संचालित है।
सदस्यों का आरोप है कि समिति को NTPC से कार्य मिलने के बाद अध्यक्ष एवं सचिव अपने परिवार के सदस्यों को ही काम पर रख रहे हैं, जबकि अन्य सदस्यों को रोजगार अथवा किसी प्रकार का लाभ सुविधा नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने इसे समिति के नियमों और सदस्यों के अधिकारों के खिलाफ बताया है।
पीड़ित सदस्यों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही समिति में पारदर्शिता बनाए रखने और सभी सदस्यों को समान अवसर उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
शिकायत पत्र पर समिति के लीला राम सरवन पूरी गोस्वामी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने हस्ताक्षर करते हुए शिकायत दर्ज किए हैं।



