📍थाना भानुप्रतापपुर
📍जिला उ0ब0कांकेर
🥈दिनांक 11.04.2026
🔷अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ।
🔷आरोपी के कब्जे से 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू. जप्त।
🔸घटना का संक्षिप्त विवरणः- पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.04.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त होते ही भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम बंधियापारा शाहकट्टा आरोपी द्वारा किलो ग्राम 2.170 ग्राम मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्र. 77/2026 धारा 20(b)NDPS ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01- आरोपी – यशवंत धनेलिया पिता वासुदेव धनेलिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बंधिया पारा, शाहकट्टा थाना भानुप्रतापपुर जिला कांकेर (छ0ग0)।
🔸बरामदगी का विवरण:- आरोपी यशवंत धनेलिया से जुमला 2.170 किलो ग्राम गांजा किमती 1,08000 रू.।
🔷पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, सहायक उप निरीक्षक रामबीर जाड़े, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, आरक्षक 751 नरेश गावडे, आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू, महिला आरक्षक क्रमांक 1238 रविता शोरी,
🔸 कांकेर पुलिस की अपील:- सदैव नशे एवं मादक पदार्थों से दूर रहें।अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



