उत्तर बस्तर कांकेर, 23 मार्च 2026/ उल्लास महापरीक्षा अभियान के तहत रविवार 22 मार्च को महापरीक्षा जिले में आयोजित की गई जिसमें असाक्षरों को साक्षर बनाने 567 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जहां महिला नवसाक्षर 6418 और पुरुष नवसाक्षर 3117 कुल 9535 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में जन-जन को साक्षर बनाने के उद्देश्य से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 2027 तक शत प्रतिशत 2027 तक साक्षर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में 22 मार्च को उल्लास महापरीक्षा जिले के सातों विकासखंडों की प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में अलग उदाहरण देखने को मिला जहां एक ही परिवार के कई सदस्यों ने एक साथ परीक्षा दी। उम्रदराज महिला एवं पुरुष शिक्षार्थियों ने भी साक्षर होने के लिए आगे बढ़कर परीक्षा दी। बताया गया कि जिले में कुल 9564 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 9535 नवसाक्षरों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए, इस प्रकार नवसाक्षरों की उपस्थिति 99 प्रतिशत रही।



