Home Blog  “ऑपरेशन आघात” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी—चार थाना क्षेत्रों में भारी मात्रा...

 “ऑपरेशन आघात” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी—चार थाना क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

0

Intensive Action Continues Under “Operation Aaghat”—Large Quantities of Illicit Liquor Seized Across Four Police Station Areas; 5 Accused Arrested

🚨 तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अंग्रेजी और महुआ शराब और 3 दुपहिया वाहन जब्त

Ro.No - 13759/40

🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “जिले में अवैध शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस लगातार कार्रवाई की जा रही है, आगे भी ऑपरेशन आघात प्रभावी रूप से जारी रहेगा”

रायगढ़, । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक और लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 48 घंटों के भीतर तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लीटर अवैध शराब जब्त कर आरोपियों से शराब परिवहन में प्रयुक्त 3 मोटर सायकलो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 तमनार पुलिस की अलग-अलग दो कार्रवाई 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

थाना तमनार पुलिस ने ग्राम मिलूपारा चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन कुमार कलंगा (31 वर्ष), निवासी लालपुर को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 30 लीटर महुआ शराब जब्त की। वहीं ग्राम उरबा के प्रेमनगर में रेड कार्रवाई कर आरोपी सतीष कुमार चौहान (27 वर्ष) के कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, पुष्पेन्द्र सिदार और रंजीत भगत शामिल थे ।

🔹 छाल पुलिस की घेराबंदी में मोटर सायकल से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और मोटर सायकल जब्त

इसी क्रम में छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खेदापाली धुल चौक के पास मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रंमाक JH 01 D 8456 में अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी शीतल कुमार राय पिता स्व0 नंद दुलार राय उम्र 45 वर्ष साकिन जाप-02 पुराना छतरा रोड साकेत नगर थाना टाटी सिलपाई जिला रांची (झारखण्ड) हा0मु0 आरकेएस कंपनी लात थाना छाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर महुआ शराब एवं मोटर सायकल जब्त किया। निरीक्षक नसिर खान के नेतृत्व में कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक राजेश राठौर, उमेन्द्र उरांव, सतीश जगत, और प्रबंध राठिया शामिल थे ।

🔹 पुसौर पुलिस की सटीक कार्रवाई — 60 नग देशी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े, बाइक जब्त

थाना पुसौर पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों परमेश्वर साय (54 वर्ष) और बालकराम सारथी (66 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो बिना नंबर प्लेटिना मोटर सायकल में 60 नग देशी मदिरा (करीब 10.8 लीटर) परिवहन कर रहे थे। आरोपियों से शराब एवं वाहन जब्त किया गया। कार्रवाई में थाना पुसौर के उप निरीक्षक कुंदन गौर, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा और महेश चौहान शामिल थे ।

🔹जूटमिल पुलिस की कार्रवाई — मोटर सायकल में शराब ले जा रहे आरोपी से 9 लीटर से अधिक शराब जब्त

वहीं थाना जूटमिल पुलिस ने कल मुखबीर सूचना पर टांसपोर्ट नगर मेन रोड में घेराबंदी कर आरोपी सूरजभानू यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बिरहाभाठा थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को बजाज सीटी 110 सीजी 14 एम एल 9659 में शराब परिवहन करते पकड़ा गया है । आरोपी के पास से दो थैले में 52 पाव अंग्रेजी और देशी प्लेन/मशाला शराब जप्त किया गया है । आरोपित से कुल 4960 रूपये की शराब और मोटर सायकल की जप्ती कर आबकारी एक्ट में जेल भेजा गया है । कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक परमानंद पटेल और सन्नी मालाकार शामिल थे ।

सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

👉 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here