Home Blog सड़क दुर्घटना नियंत्रण में कांकेर पुलिस की सफलता, नशे में वाहन चलाने...

सड़क दुर्घटना नियंत्रण में कांकेर पुलिस की सफलता, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती ,76 प्रकरण दर्ज ₹7,60,000 की चालानी कार्यवाही।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़)
📍 पुलिस अधीक्षक कार्यालय ।
📅 दिनांक –06.04.2026

🟡मार्च माह में दुर्घटनाओं में 80% से अधिक की गिरावट दर्ज।
🟢पुलिस की प्रभावी कार्यवाही और जनसहयोग से सड़क सुरक्षा में सुधार ,आमजन से यातायात नियमों के पालन की अपील।

Ro.No - 13759/40

🟥 श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल की गई। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 के प्रथम त्रैमास (जनवरी–मार्च) के आंकड़ों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

📅 माहवार विश्लेषण :–
👉प्रथम त्रैमास (जनवरी–मार्च) में वर्ष 2025 में कुल 101 दुर्घटनाएं , 66 मृतक दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2026 के प्रथम त्रैमास में कुल 82 दुर्घटनाएं ,59 मृतक दर्ज हुए।

👉 जनवरी माह में वृद्धि मुख्यतः मौसमीय परिस्थितियों, यातायात दबाव एवं लापरवाही के कारण रही। वही फरवरी में दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में कमी दर्ज की गई।यह कमी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं जन-जागरूकता अभियानों का प्रत्यक्ष प्रभाव है जिसके सकारात्मक परिणाम मार्च में नजर आए । मार्च माह में 80% से अधिक की कमी दर्ज की गई, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

🚔 कांकेर पुलिस द्वारा किए गए प्रमुख प्रयास:–
➡️”जीरो एक्सीडेंट मिशन ” के तहत यातायात नियमों का सख्ती से पालन।
➡️ नशे में वाहन चलाने वालों पर 185 MV एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही।
➡️समस्त थाना एवं चौकी में ड्यूटी के दौरान उपयोग हेतु रेडियम पट्टी युक्त जैकेट, बेटन लाइट एवं सोल्डर लाइट का वितरण।
➡️हेलमेट एवं सीट बेल्ट अभियान का व्यापक प्रचार।
➡️ स्कूल/कॉलेज एवं ग्रामीण क्षेत्रों , वार्षिक मेला मंडई, साप्ताहिक बाजारो में जन-जागरूकता कार्यक्रम।
➡️ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं सुधार हेतु पहल।
➡️सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं विशेष ड्राइव।

🚩मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 185 के तहत नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध ₹10,000 तक जुर्माना या 6 माह का कारावास (पुनरावृत्ति पर ₹15,000 या 2 वर्ष तक कारावास) का प्रावधान है तथा लाइसेंस निलंबित/निरस्त किया जा सकता है।

🏳️कांकेर पुलिस के सतत प्रयासों एवं जनसहभागिता से वर्ष 2026 में सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी आई है, जो एक सकारात्मक संकेत है। कांकेर पुलिस सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।आने वाले समय में और अधिक सख्ती एवं जागरूकता से इन आंकड़ों में और सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है।

📢 आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का अनिवार्य रुप से उपयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शॉर्ट वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर सूचना देवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here